वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास की चीजें सिर्

ऑफिस बैग में ये चीजें रख रहे हैं? काम में आ सकती हैं रुकावटें

Office Bag Organization

ऑफिस बैग का वास्तु से क्या संबंध?

ऑफिस बैग केवल फाइल और लैपटॉप रखने की चीज नहीं है। वास्तु मानता है कि बैग में रखा सामान हमारी प्रोफेशनल एनर्जी को दर्शाता है। साफ और व्यवस्थित बैग सकारात्मक सोच और तरक्की को बढ़ावा देता है।

फटे या पुराने कागज न रखें

पुरानी रसीदें, बेकार नोट्स या फटे हुए कागज बैग में रखने से अव्यवस्था बढ़ती है। इससे काम में रुकावट और मन में उलझन बनी रहती है। खराब पेन, टूटी चाभी, बेकार गैजेट या न चलने वाली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। इन्हें तुरंत बैग से निकाल देना बेहतर माना जाता है।

जरूरत से ज्यादा सामान न भरें

बहुत भारी और भरा हुआ बैग मानसिक बोझ का संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार हल्का और सलीके से रखा बैग निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाता है। खाने के खाली रैपर, धूल या बिखरा हुआ सामान ऑफिस बैग में न रखें। साफ-सुथरा बैग काम में फोकस और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

क्या रखें ऑफिस बैग में?

जरूरी फाइलें, साफ डायरी, सही चलने वाला पेन और जरूरत का ही सामान रखें। समय-समय पर बैग की सफाई करते रहना भी शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऑफिस बैग को व्यवस्थित रखना छोटी सी आदत है, लेकिन इसका असर काम की गति, सोच और प्रोफेशनल ग्रोथ पर साफ दिखाई देता है।

यह भी पढ़े: तुलसी रखने की सही दिशा, बदल जाएगी किस्मत

https://www.primenewsnetwork.in/religion/right-direction-for-tulsi-brings-luck/101148