AI कंपनी Anthropic ने बेंगलूरू में खोला ऑफिस
बेंगलूरू। दुनिया भर में आईटी सेक्टर में तहलखा मचाने वाली AI कंपनी Anthropic ने बेंगलुरु में अपना नया ऑफिस शुरू कर दिया है। AI कंपनी Anthropic ने भारत के तकनीकी हब बेंगलुरु में अपना नया कार्यालय (office) खोलकर भारतीय बाज़ार में बड़ी दस्तक दी है। टोक्यो के बाद एशिया में कंपनी का दूसरा केंद्र है जो भारत में स्थानीय प्रतिभाओं की भर्ती करेगा और Claude AI के माध्यम से स्थानीय भाषाओं व उद्योगों को सशक्त बनाने पर गतिविधियों को आगे बढ़ायेगा। AI असिस्टेंट 'क्लॉड' (Claude) इस्तेमाल करने के मामले में भारत एंथ्रोपिक का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार माना जा रहा है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने भारत में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस, शिक्षा और खेती के क्षेत्रों में कई नई पार्टनरशिप का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बेंगलूरु के एम्बेसी गोल्फ लिंक्स बिजनेस पार्क में अपना ऑफिस खोला है। टोक्यो के बाद बेंगलुरु में खुलने वाला यह ऑफिस एशिया में एंथ्रोपिक का दूसरा ऑफिस है।
Anthropic भारत में नए ऑफिस और AI पहल
Anthropic के भारत में खुले इस नए कार्यालय की हेड इरिना घोष (Irina Ghose) को बनाया गया है। कंपनी भारत में स्थानीय टैलेंट की नियुक्ति का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस नए कार्यालय का फोकस क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा, उद्यम (Enterprise) और कृषि क्षेत्रों में नये प्रयोगों के साथ ही स्थानीय कंपनियों के साथ साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करेगी। इसमें Claude AI के माध्यम से 10 भारतीय भाषाओं में सुधार शामिल है। कंपनी karya और Collective Intelligence Project के साथ मिलकर ऐसे टेस्ट तैयार कर रही है, जो कृषि और कानून जैसे स्थानीय मुद्दों पर AI की परफॉर्मेंस को जांच सकें। इस पहल में Digital Green और Adalat AI के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। कंपनी का मानना है कि इस तरह के प्रोजेक्ट्स से भविष्य में एआई मॉडल्स को भारतीय भाषाओं और स्थानीय जरूरतों के मुताबिक बेहतर बनाया जा सकेगा। खासकर, Indic भाषाओं के यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा। Anthropic ने यह भी बताया कि अक्टूबर 2025 में भारत में विस्तार की घोषणा के बाद से यहां उसका रन-रेट रेवेन्यू दोगुना हो चुका है। भारतीय बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी एंटरप्राइज और स्टार्टअप्स को AI सॉल्यूशंस डिजाइन करने और स्केल करने में मदद दे रही है। भारत में उसके प्रमुख ग्राहकों में Air India, Cognizant, Razorpay, Enterpret और Emergent AI जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Anthropic भारत में AI और क्लाउड पहल
एंथ्रोपिक ने एक बयान में, कहा कि भारत उसके एआई सहायक क्लाउड के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। देश में क्लाउड के उपयोग का लगभग आधा हिस्सा कंप्यूटर और गणितीय कार्यों से संबंधित है, जिसमें एप्लिकेशन डेवलपमेंट और प्रोडक्शन सॉफ्टवेयर डिप्लॉयमेंट शामिल हैं। कंपनी ने उद्यम, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में नई साझेदारियों की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य कई क्षेत्रों में भारत के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करना है। एन्थ्रोपिक की भारत में प्रबंध निदेशक इरिना घोष ने कहा, "जिम्मेदार एआई के लाभों को अधिक से अधिक लोगों और उद्यमों तक पहुंचाने के लिए भारत दुनिया के सबसे आशाजनक अवसरों में से एक है।" उन्होंने आगे कहा कि देश में मजबूत तकनीकी प्रतिभा, व्यापक डिजिटल बुनियादी ढांचा और सामाजिक प्रभाव के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का सिद्ध इतिहास है। एन्थ्रोपिक ने अपने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा क्लाउड द्वारा संचालित एनीटाइम टेस्टिंग मशीन का 20 स्कूलों के 1,500 छात्रों के साथ प्रायोगिक परीक्षण किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह कार्यक्रम 2026 के अंत तक 100 स्कूलों तक विस्तारित हो जाएगा।
यह भी पढ़े: माकपा-माले तालमेल: प्रतीक उर रहमान का इस्तीफा
https://www.primenewsnetwork.in/state/cpm-malema-tie-up-prateek-ur-rahman-resigns/144042