मेटा ने 10 साल बाद बदला इंस्टाग्राम का Logo, एडम मोसेरी ने बताई बदलाव की वजह
नई दिल्ली: गुरुवार को मेटा ने इंस्टाग्राम के नए वर्डमार्क लोगो को पेश किया। टेकक्रंच के अनुसार, इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इंस्टाग्राम और थ्रेड्स दोनों पर इस बदलाव की घोषणा की, जहां उन्होंने नए LOGO को अधिक स्पष्ट और आधुनिक बताया। साथ ही मूल लोगो की झलक और सादगी को भी बरकरार रखा।
आखिरी बार 2016 में किया गया था डिज़ाइन अपडेट
नए वर्डमार्क में परिचित स्क्रिप्ट शैली को बरकरार रखा गया है, जिसमें अक्षरों को नए सिरे से बनाया गया है। इंस्टाग्राम ने आखिरी बार 2016 में अपना डिज़ाइन अपडेट किया था, जब कंपनी ने इंद्रधनुषी पट्टी वाले क्लासिक भूरे कैमरे के लोगो को छोड़कर गुलाबी ग्रेडिएंट वाले रंगीन लोगो को अपनाया था, जो आज भी आइकन बना हुआ है।
लोगो चेज करने पर कुछ लोगों ने जताई निराशा
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, "ऐप के शीर्ष पर मौजूद वर्डमार्क 10 सालों से नहीं बदला था, इसलिए इसे अपडेट करने का समय आ गया था। यह अधिक साफ-सुथरा और आधुनिक है, जिसमें मूल लोगो की झलक और वह सादगी और कलात्मकता है जिसने हमेशा इसे इंस्टाग्राम की पहचान दी है"। हालांकि कुछ लोगों को यह पसंद आया, जबकि कई लोगों को यह निराशाजनक लगा। कई लोगों ने मजाक में कहा कि लोगो अब "इंस्टाग्रामज़ैम" जैसा दिखता है, क्योंकि 'r' के लिए इस्तेमाल किए गए फॉन्ट का आकार ही ऐसा है।
(इनपुट: ANI)
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, युवा शक्ति पर रहेगा जोर