Asia Cup : सुपर 4 चरण के आखिरी मैच में मेजबान चीन
Asia Cup : चीन ने जापान को 1-0 से हराया, भारतीय महिला हॉकी टीम की फाइनल में एंट्री,
Asia Cup : सुपर 4 चरण के आखिरी मैच में मेजबान चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया. भारतीय टीम की फाइनल में एंट्री हो गई है. भारतीय टीम का चीन से मुकाबला होगा. बेल्जियम और नीदरलैंड में विश्व कप होगा. जीतने वाली टीम क्वालीफाई कर जाएगी. भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ 1-1 से मैच डॉ किया था. कोरिया और चीन के मैच से तय होना था कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में क्वालीफाई करेगी या नहीं. चीन ने मुकाबले को जीत लिया.

आपको बता दें कि भारत फाइनल में पहुंच गया है. चीन ने तीन मुकाबले जीते हैं. जिससे चीन अंक तालिका में शीर्ष पर है. भारत एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से दूसरे स्थान पर है. जापान के खिलाफ भारत ने शानदार शुरुआत की थी. ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके बढ़त बना ली थी. जापान ने भी गोल दाग दिया. मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था.