भारतीय टीम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक जीता
नागोया (जापान)। भारत की तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी की तिकड़ी ने एशियाई खेलों में शनिवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही तिलोत्तमा और विदर्सा ने व्यक्तिगत फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में कुल 1763 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया है।
चीन ने जीता स्वर्ण और कजाखस्तान को मिला कांस्य
इस प्रतियोगिता में चीन ने 1773 अंक हासिल करते हुए खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, कजाखस्तान की टीम ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता है। व्यक्तिगत वर्ग के क्वालीफिकेशन में आशी और तिलोत्तमा शीर्ष तीन में शामिल रहीं, जिन्होंने क्रमशः 395 . 25 एक्स और 395 . 23 एक्स स्कोर किया। विदर्सा ने 588 स्कोर करके क्वालीफिकेशन में छठा स्थान हासिल किया।
तिलोत्तमा और आशी का स्कोर
विश्व रैंकिंग में 107वें स्थान पर काबिज तिलोत्तमा ने नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग चरणों में कुल 590 अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आशी ने इस मुकाबले में 585 अंक बनाए। आशी और तिलोत्तमा ने नीलिंग और प्रोन चरण में 395 स्कोर किया, जिसमें आशी ने इनर 10 में 25 और तिलोत्तमा ने 23 सटीक निशाने लगाए।
फाइनल में पहुंचीं विदर्सा और तिलोत्तमा
तिलोत्तमा ने स्टैंडिंग चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 590 स्कोर किया और शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाई। उनके साथ विदर्सा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया। जानकारी के लिए बता दें कि 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में निशानेबाज नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग इन तीनों अलग-अलग पोजीशन में अपने निशाने साधते हैं।
यह भी पढ़ें: बांका के मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस