टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ के इनाम का ऐलान
मुंबई (महाराष्ट्र)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। भारत ने T20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखा और इतिहास दोहराने वाली एकमात्र टीम बन गई है।
भारत की ऐतिहासिक जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी अर्धशतक, अक्षर पटेल के तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह की 4/15 की शानदार गेंदबाज़ी मुख्य आकर्षण रहे। टीम इंडिया ने 256 रनों के विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराया और खिताब का बचाव करने वाली, साथ ही अपने घर पर खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई।
BCCI ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को दी बधाई
BCCI ने एक बयान में कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।" बयान में आगे कहा गया कि बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी लगातार सफलता की कामना करता है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/tibetan-youth-protest-in-delhi-demanding-freedom/148422