BCCI ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए मांगे आवेदन, जानें योग्यता और जिम्मेदारियां
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित सदस्य टेस्ट, वनडे, टी20 और अन्य प्रारूपों में सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के चयन के लिए जिम्मेदार होगा, साथ ही प्रतिभाओं की पहचान और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ के विकास में भी योगदान देगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरुष चयन समिति के सदस्य टेस्ट, वनडे, ट्वेंटी20 और अन्य किसी भी प्रारूप में प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के चयन के लिए जिम्मेदार होंगे।
चयन समिति करेगी खिलाड़ियों का मूल्यांकन
बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, यह समिति सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिए प्रतिभाओं की पहचान करने और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बीसीसीआई के अनुसार, चयन समिति के सदस्य को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के माध्यम से खिलाड़ियों का आकलन करना होगा, टीम की बैठकों में भाग लेना होगा और आवश्यकतानुसार मैचों के लिए यात्रा करनी होगी। यह सदस्य बीसीसीआई की सर्वोच्च परिषद के लिए टीम के प्रदर्शन पर त्रैमासिक मूल्यांकन रिपोर्ट भी तैयार करेगा और टीम चयन पर मीडिया को संबोधित करेगा। समिति के सदस्य सभी प्रारूपों में टीम के कप्तान की नियुक्ति के लिए भी जिम्मेदार होंगे।
अनुभव और संन्यास की तय शर्तें
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को कम से कम सात टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने चाहिए। इस पद के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट से संन्यास लेना आवश्यक है। बीसीसीआई ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसने अपने मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और नियमों एवं विनियमों के तहत परिभाषित क्रिकेट समिति में कुल पांच वर्षों तक सेवा की है, वह पुरुष चयन समिति में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
(इनपुट: ANI)
ये भी पढ़ें- यूपी में 16.18 लाख मतदाताओं के ‘रहस्यमय’ तरीके से बढ़ने के आरोपों पर सीईओ का खंडन