गैरी कास्पारोव ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन

कास्पारोव ने आनंद को हराकर जीता क्लच शतरंज कप

गैरी कास्पोरोव और विश्वनाथन आनंद

कास्पारोव ने आनंद को हराकर जीता क्लच शतरंज कप

दो गेम शेष रहते हुए 13-11 से बाजी अपने नाम की

सेंट लुईस। गैरी कास्पारोव ने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को हराकर क्लच शतरंज लीजेंड्स स्पर्धा जीत ली है।  सेंट लुइस में आयोजित प्रदर्शनी प्रतियोगिता 'क्लच शतरंज: द लीजेंड्स' में गैरी कास्परोव ने विश्वनाथन आनंद को मात दी। कास्पारोव ने दो गेम शेष रहते हुए 13-11 से बाजी अपने नाम की है।

तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में कास्परोव और आनंद ने फ्रीस्टाइल फॉर्मेट में 12 रैपिड और ब्लिट्ज गेम्स में हिस्सा लिया, जिसमें कास्परोव ने 13-11 से जीत दर्ज की। विश्वनाथन आनंद ने चैंपियनशिप में एक भी गेम नहीं जीता था, लेकिन उन्होंने आखिरी दो ब्लिट्ज गेम जीतकर 16,000 डॉलर की बोनस राशि हासिल की और स्कोर 13-11 के सम्मानजनक बनाने में सफल रहे।

क्लच चेस के दूसरे दिन भारत के पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को गैरी कास्परोव के खिलाफ पांचवें गेम में स्पष्ट बढ़त हासिल थी, लेकिन आनंद अपने समय पर ध्यान नहीं दे पाए और अंततः समय खत्म होने के कारण मैच हार गए। यह मुकाबला रैपिड फॉर्मेट में खेला गया था।