कैरेबियन बल्लेबाजो जॉन कैम्पबेल नाबाद और शे होप की

जॉन कैम्पबेल और शे होप की बैटिंग से वेस्टइंडीज लय में लौटी

जान कैम्पबेत

भारत - वेस्टइंडीज द्वितीय क्रिकेट टेस्ट 

जॉन कैम्पबेल और शे होप की बैटिंग से वेस्टइंडीज लय में लौटी

फॉलोऑन के वेस्टइंडीज ने दो विकेट खोकर 173 रन बनाये

नई दिल्ली।

कैरेबियन बल्लेबाजो जॉन कैम्पबेल नाबाद और शे होप की बेशकीमती पारियों से वेस्टइंडीज की टीम आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में पूरी लय में नजर आयी। भारत द्वारा फॉलोआन मिलने के बाद वेस्टइंडीज टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्टंप उखड़ने तक दो विकेट खोकर 173 बना लिये है। इस दौरान जॉन कैम्पबेल नाबाद 87 और शे होप नाबाद 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि पारी की हार से बचने के लिए मेहमान टीम को अभी भी 97 रन की जरूरत है और अभी उसके आठ बल्लेबाज सुरक्षित हैं।

इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी केवल 248 रन पर सिमट गई थी। इस प्रकार मेजबान भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रनों की लीड मिली थी। भारत ने मेहमान वेस्टइंडीज को फॉलोआन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। पहले टेस्ट में पारी से हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज टीम आज अपने लय में नजर आयी। टीम ने अपना आत्मविश्वास हासिल कर इस सीरीज में पहली बार बल्लेबाजी में दम दिखाया है। 35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद जॉन कैंपबेल और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 207 गेंद में 138 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। कैंपबेल 87 और होप 66 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे सत्र में होप और कैंपबेल ने गजब का जज्बा दिखाया और अटैकिंग क्रिकेट खेली और विकेट नहीं गिरने दिया। वेस्टइंडीज बल्लेबाजों के कांफिडेंस का अंदाजा इसी से मिलता है कि कैंपबेल ने अब तक नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं, जबकि होप ने आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल 10 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए, जबकि एलिक एथनाजे सात रन बनाकर सुंदर का शिकार बने।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शनिवार को 518 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। वेस्टइंडीज की टीम  ने रविवार को चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 108 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए।  वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी के 518 रन के विशाल स्कोर के जवाब में आज दोपहर तक के खेल में 248 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट चटकाए। उन्होंने इस पारी में 26.5 ओवर गेंदबाजी कर 5 बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। कुलदीप ने अपने टेस्ट करियर में 5वीं बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। 

रविवार को वेस्टइंडीज को सुबह के सत्र में शुरुआती तीन झटके कुलदीप ने ही दिए। उन्होंने शाई होप (36), तेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को पवेलियन भेजा। इसके बाद सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वारिकन एक रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने खेरी पियरे को बोल्ड  किया। पियरे 23 रन बना सके। आखिर में कुलदीप ने जेडन सील्स (13) को एल्बीडब्ल्यू कर वेस्टइंडीज की पारी 81.5 ओवर में 248 रन पर समेट दिया।एंडरसन फिलिप 24 रन बनाकर नाबाद रहे।  इससे पहले जॉन कैंपबेल 10 रन, तेजनारायण चंद्रपॉल 34 रन और एलिक एथनाजे 41 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रोस्टन चेज खाता नहीं खोल सके थे। भारत की ओर से कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह और सिराज को एक-एक विकेट मिला।