रोनाल्डो ने कहा कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर क

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया ऐलान, 2026 फीफा विश्व कप होगा उनका आखिरी टूर्नामेंट

Cristiano Ronaldo Confirms 2026 FIFA World Cup Will Be His Last

टेक्सास,(अमेरिका)। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुष्टि की है, कि फीफा विश्व कप 2026 उनके करियर का अंतिम विश्व कप होगा। उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट के हर पल का पूरा आनंद लेना चाहते हैं, जबकि उनकी टीम राउंड ऑफ 16 में स्पेन के खिलाफ अहम मुकाबले की तैयारी कर रही है।

कल मेरा आखिरी मैच नहीं

41 वर्षीय रोनाल्डो ने मैच से पहले मीडिया से बातचीत में अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह चाहेंगे, कि पुर्तगाल का सफर यहीं खत्म न हो। उन्होंने कहा, “मैं इसका पूरा आनंद लेना चाहता हूं, क्योंकि यह मेरा आखिरी विश्व कप है। लेकिन मुझे उम्मीद है, कि कल मेरा आखिरी मैच नहीं होगा।”

संन्यास का फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत

पांच बार के बैलोन डी’ओर विजेता ने यह भी स्पष्ट किया, कि उनका ध्यान पूरी तरह टीम के प्रदर्शन पर है और वह हर स्थिति में पुर्तगाल की मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि संन्यास का फैसला पूरी तरह उनका व्यक्तिगत होगा और वे इसे अपने समय पर लेंगे।

हर मैच में पूरी तरह परफेक्ट प्रदर्शन करना संभव नहीं

रोनाल्डो ने टीम की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि पुर्तगाल ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और हर मैच के साथ सुधार किया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया, कि इस स्तर की प्रतियोगिता में हर मैच में पूरी तरह परफेक्ट प्रदर्शन करना संभव नहीं होता।

टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट

अपनी फॉर्म पर बात करते हुए रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने अब तक तीन गोल किए हैं और वे टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, हालांकि आगे गोल करने की कोशिश जारी रहेगी। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः मूनी और लिचफील्ड की धमाकेदार पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर सातवां टी20 विश्व कप जीता