रांची की सरज़मीं एक बार फिर भारतीय एथलेटिक्स के सु

रांची में गुरिंदरवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10.10 सेकंड में पूरी की 100 मीटर रेस

Gurindervir Singh Breaks 100m National Record at Federation Cup

रांची (झारखंड)। रांची की सरज़मीं एक बार फिर भारतीय एथलेटिक्स के सुनहरे पलों की गवाह बनी, जब 29वीं नेशनल सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ट्रैक पर दौड़ते कदमों ने इतिहास की नई इबारत लिख दी। गुरिंदरवीर सिंह पुरुषों की 100 मीटर रेस में 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। इस 24 वर्षीय धावक ने यह रिकॉर्ड पिछले नेशनल रिकॉर्ड से 0.06 सेकंड कम में पूरे किए किए जो ESPN के मुताबिक, एक दिन पहले ही सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर ने बनाया था।

रफ्तार ने बढ़ाया रोमांच, देश को दिलाया गर्व

दर्शकों की धड़कनों और तालियों के बीच पंजाब के स्टार धावक गुरिंदर वीर सिंह ने ऐसी रफ्तार दिखाई, जिसने न सिर्फ प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ाया बल्कि भारतीय एथलेटिक्स को भी गर्व से भर दिया। गुरिंदरवीर सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि भारतीय धावक अब सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि नए कीर्तिमान गढ़ने के इरादे से ट्रैक पर उतर रहे हैं। लिहाजा उनकी जीत के बाद परिवार के भी हौसले बुलंद हो गए हैं।

आने वाले एथलीटों के लिए प्रेरणा बनेगा यह रिकॉर्ड

गुरिंदर वीर सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है। रांची के ट्रैक पर दर्ज हुई यह सफलता केवल एक जीत नहीं, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, जहां मेहनत, जुनून और हौसले के दम पर नए कीर्तिमान लगातार गढ़े जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BEO ऑफिस में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी निलंबित