मुंबई। गत चैंपियन भारत अपने खिताब की रक्षा के अभिय

ICC Men's T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

मुंबई। गत चैंपियन भारत अपने खिताब की रक्षा के अभियान के तहत आईसीसी टी 20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से दो दो हाथ करेगी। इस मैच की विजेता टीम की फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को कोलकाता में हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा। शाम सात बजे से खेला जाएगा। मुंबई का मौसम अभी साफ बताया जा रहा है। मुंबई में मौसम गर्म हो गया है और दिन का अधिकतम तापमान गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम को जब मैच शुरू होगा उस वक्त तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैदान में शाम को उमस भी होगी। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी लेकिन उमस बढ़कर 48 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। ऐसे में गर्मी से पार पाना खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगा। मुंबई में गुरुवार को बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को रोमांच से भरपूर पूरा मैच देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: हूमायूं कबीर को बड़ा झटका

https://www.primenewsnetwork.in/state/humayun-kabir-faces-major-setback/147233