IND vs SA 2nd ODI : स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और

IND vs SA 2nd ODI : दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से मैच जीता, सीरीज 1 - 1 से बराबर

IND vs SA 2nd ODI : दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से मैच जीता, सीरीज 1 - 1 से बराबर

IND vs SA 2nd ODI : स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ के शानदार शतकों पर पानी फेरते हुए दक्षिण अफ्रीका के एडिन मार्करम (110) ने भारत के जबड़े से जीत छीन ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच में रुतुराज (105) और विराट (102) के शतकों की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 358 रन बनाए तो लगा पहाड़ जैसा स्कोर दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किल चुनौती होगा, लेकिन रात में पड़ रही ओस और भारतीय टीम के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए मेहमानों ने 49.2 ओवर में छह विकेट पर 362 रन बनाते हुए इसे भी पार कर दूसरा वनडे चार विकेट से जीत लिया।

दक्षिण अफ्रीका की जीत में एडिन मार्करम का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 988 गेंदों पर 110 रन की बेशकीमती पारी खेली। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन गई है। इस मुकाबले में विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़ और एडन मार्करम ने शतक लगाया। 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत के खिलाफ 359 रनों का टारगेट चेज किया था। अब रायपुर में दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत के खिलाफ 359 रनों का रिकॉर्ड चेज कर दिया है। 

निर्णायक मैच छह दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करने वाली द. अफ्रीकी टीम ने इसके साथ ही तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला में 1-1 से बराबर कर ली है। अब दोनों देशों के बीच निर्णायक मैच छह दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की जीत के नायक रहे एडिन मार्करम को मैच में एक जीवनदान भी मिला जो भारत पर भारी पड़ा। मार्करम को 53 रन का कैच स्कोर पर यशस्वी की ओर से छोड़ा गया कैच भारतीय टीम को भारी पड़ गया।

प्लेवर ऑफ द मैच मार्करम ने 98 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 110 रन की पारी खेली, वहीं, मैथ्यू ब्रीज्के ने 64 गेंद में 68 और ब्रेविस ने 34 गेंद में 54 रन की पारियां खेलते हुए द. अफ्रीका की शानदार जीत की इबारत लिख दी। ब्रीज्के ने अपने 11वें वनडे में सातवां अर्धशतक लगाया।

इससे पहले विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच दूसरे वनडे मैच में 195 रनों की साझेदारी हुई। यह ODI में किसी भारतीय जोड़ी की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। कोहली-गायकवाड़ ने सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक की 194 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।

कोहली का लगातार दूसरा सैकड़ा

रुतुराज गायकवाड़ ने कोहली के साथ मिलकर बड़ी भागीदारी करने के अलावा खुद का पहला एकदिवसीय शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 77 गेंदों में यह सैकड़ा जमाया, चौके से उनका शतक पूरा हुआ। वह 105 रन बना आउट हो गए, उनके बाद कोहली ने अपना लगातार दूसरा सैकड़ा पूरा कर लिया। वनडे में यह उनका 53वां शतक है, वह 93 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में केएल राहुल ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की नाबाद पारी खेली, उनके अलावा जडेजा ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 358 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के जबड़े से जीत छीन ली। एडन मार्करम ने शतक जड़ते हुए 110 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मैथ्यू ब्रिट्जके ने 68 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 54 रनों की धांसू पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम चार गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट पर 362 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। अब सीरीज बराबरी पर है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/central-government-removes-requirement-of-pre-installation-of-sanchar-saathi-app/99795