गत चैम्पियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को

गत चैम्पियन भारत ने कोरिया को हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान बरकरार रखा

India defeats South Korea to secure top spot

नागोया : गत चैम्पियन भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों के ग्रुप ए के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 63-31 से करारी शिकस्त देकर अपना दबदबा कायम रखा। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है और टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर बनी हुई है।

लगातार दूसरी जीत के बाद शीर्ष पर भारत

भारत अब बुधवार को बांग्लादेश से भिड़ेगा जबकि ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में बृहस्पतिवार को चीनी ताइपे का सामना करेगा। भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मध्यांतर तक 34-14 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाफ में भी भारत ने 29-17 से बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम किया।

रेड और बोनस से मिले इतने अंक

भारत ने सफल रेड से 38 अंक, 17 बोनस अंक, ऑलआउट से छह अंक और सुपर टैकल से दो अंक हासिल किए। कोरिया ने भारतीय खिलाड़ियों को आउट करके 23 अंक और बोनस से आठ अंक जुटाए।

जापान को भी दी थी शिकस्त

भारत ने खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत मेजबान जापान के खिलाफ 49-24 की शानदार जीत के साथ की थी। भारतीय महिला टीम बुधवार को ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में ईरान का सामना करेगी। उसने सोमवार को अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था।

ये भी पढ़ें: प्रतिरक्षा अत्यधिक मजबूत होने पर भी संक्रमण के प्रति संवेदनशील क्यों होते हैं लूपस से पीड़ित लोग