राजधानी भोपाल में भारतीय पुरुष और महिला U-18 हॉकी

भोपाल में भारत-ऑस्ट्रेलिया U-18 हॉकी एक्सपोज़र सीरीज, एशिया कप से पहले बड़ी तैयारी

India vs Australia U-18 Hockey Series Set in Bhopal Ahead of Asia Cup

भोपाल (मध्य प्रदेश)। राजधानी भोपाल का उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल सेंटर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार है। भारतीय पुरुष और महिला U-18 हॉकी टीमें 15 से 20 मई के बीच ऑस्ट्रेलिया की मजबूत जूनियर टीमों के खिलाफ चार मैचों की 'एक्सपोज़र सीरीज' खेलेंगी।

इस प्रकार रहेगा सीरीज

भारत (पुरुष और महिला U-18) बनाम ऑस्ट्रेलिया (पुरुष और महिला U-18) हिस्सास लेगी। सीरीज का प्रारूप दोनों वर्गों में 4-4 मैच खेले जाएंगे। उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल सेंटर, भोपाल में मैच होगा। इसका उद्देश्य जापान के काकामिगहारा में होने वाले आगामी U-18 एशिया कप के लिए तैयारी करना है।

तारीख पुरुष टीम (समय) महिला टीम (समय) 15 मई शाम 5:00 बजे   शाम 7:00 बजे 17 मई शाम 7:00 बजे   शाम 5:00 बजे 18 मई शाम 5:00 बजे   शाम 7:00 बजे 20 मई सुबह 10:00 बजे  सुबह 8:00 बजे

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव

यह सीरीज 19 अप्रैल से भोपाल के SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय कोचिंग कैंप का हिस्सा है। कोच और विशेषज्ञों का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व-स्तरीय टीम के खिलाफ खेलने से युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। सरदार सिंह (पुरुष कोच) ने बताया कि इस कैंप का मुख्य फोकस खिलाड़ियों की बुनियादी तकनीक को मजबूत करना है ताकि वे आधुनिक हॉकी की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

 एशिया कप से पहले लय हासिल करने का सुनहरा मौका

रानी रामपाल (महिला कोच) के अनुसार, यह सीरीज खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और एशिया कप से पहले अपनी लय हासिल करने का सुनहरा मौका है। यह सीरीज न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारेगी बल्कि भारतीय चयनकर्ताओं को एशिया कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने में भी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-govt-clears-23437-crore-railway-expansion-projects/182881

मोदी सरकार ने ₹23,437 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी