दूसरी भारतीय जोड़ी के रूप में यशस्विनी घोरपड़े और

एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस जोड़ियों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय महिला जोड़ियां प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

नागोया: श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास, यशस्विनी घोरपड़े और दीया चिताले की भारतीय महिला युगल जोड़ियों ने बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। श्रीजा और सिंड्रेला ने दूसरे दौर के मुकाबले में मंगोलिया की बुरेनजारगल संजा और बोलोर-एरदेने बातमुंख को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-5, 11-4, 12-10 से अपने नाम किया।

यशस्विनी-दीया का भी शानदार प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती दोनों गेम आसानी से जीत लिए, लेकिन तीसरे गेम में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। हालांकि संयम बनाए रखा और 12-10 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीजा और सिंड्रेला का सामना अंतिम-16 के मुकाबले में चीन की कुआई मान और वांग मन्यु की मजबूत जोड़ी से होगा। यशस्विनी और दीया की दूसरी भारतीय जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 

यशस्विनी-दीया ने ईरान को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

उन्होंने ईरान की सेतायेश इलूखानी और महशिद अश्तारी को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-2, 11-2, 11-4 से जीता। यशस्विनी और दीया ने शुरुआत से ही मुकाबले पर दबदबा बनाए रखा और एक भी गेम गंवाए बिना जीत दर्ज की। प्री-क्वार्टर फाइनल में यशस्विनी और दीया का सामना चीन की फैन शुहान और चेन यी की जोड़ी से होगा।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: इलाज के दौरान चार वर्षीय बालिका की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप