प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े धनश

ईडी ने आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले में गुवाहाटी से मुख्य बुकी को गिरफ्तार किया

IPL Betting: Master Bookie Arrested from Guwahati

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के दौरान सक्रिय रहे अवैध टी20 क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत गुवाहाटी में रहने वाले एक “मुख्य सट्टेबाज” को गिरफ्तार किया है।

पीएमएलए के तहत हुई गिरफ्तारी

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुवाहाटी के निवासी दीपेश बाजोरिया को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत 19 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद बाजोरिया को सीबीआई अदालत, गुवाहाटी (नामित विशेष पीएमएलए अदालत) के समक्ष पेश किया गया, जिसने विस्तृत पूछताछ के लिए उसे छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

सिंडिकेट में मुख्य सट्टेबाज की भूमिका

बयान के अनुसार, जांच के दौरान पता चला है कि बाजोरिया ने सिंडिकेट में एक मुख्य सट्टेबाज के रूप में काम किया।

ये भी पढ़ें: सीएम धामी का सख्त एक्शन: ज्योलीकोट में दूषित पानी की आपूर्ति पर छह इंजीनियर निलंबित