हांगकांग सिक्सेस 2026 में क्रुणाल पंड्या को भुवनेश्वर की जगह कप्तान बनााया
हॉन्गकॉन्ग। हॉन्गकॉन्ग सिक्स 2026 में भारत के अभियान में नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को सात सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की जगह ली है, जिन्हें 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया टूर्नामेंट के लिए भुवनेश्वर की जगह टीम में शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा।
कुणाल बहुमुखी आलराउंडर
क्रुणाल अनुभवी आईपीएल खिलाड़ियों, विस्फोटक बल्लेबाजों और बहुमुखी ऑलराउंडरों से सजी टीम का नेतृत्व करेंगे, जो तेज गति वाले छह-खिलाड़ियों के प्रारूप को गहराई और ताकत प्रदान करेगी। टीम में नए कप्तान के साथ शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितिश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया शामिल हैं। भुवनेश्वर कुमार का राष्ट्रीय टीम में चयन उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अनुभवी तेज गेंदबाज चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। हांगकांग सिक्स सीरीज में उनकी कमी खलेगी, लेकिन टीम क्रुणाल के नेतृत्व और टीम के सामूहिक अनुभव से टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
भुनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड टूर की शुभकामनाएं
भुवनेश्वर कुमार की राष्ट्रीय टीम में वापसी पर टिप्पणी करते हुए, क्रिकेट हांगकांग, चीन के वाणिज्यिक एवं विपणन निदेशक अनुराग भटनागर ने कहा, “हांगकांग सिक्स सीरीज 2026 में भुवनेश्वर कुमार की कमी हमें खलेगी, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय टीम में चुने जाने से हम बेहद खुश हैं। चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी एक विशेष उपलब्धि है, और हम उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं। हम भविष्य में हांगकांग सिक्स सीरीज में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।” अद्यतन भारतीय टीम - हांगकांग सिक्सेस 2026 क्रुणाल पंड्या (कप्तान) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शशांक सिंह - पंजाब किंग्स राहुल तेवतिया - गुजरात टाइटन्स नितीश राणा - दिल्ली कैपिटल्स राहुल त्रिपाठी - कोलकाता नाइट राइडर्स टी. नटराजन - सनराइजर्स हैदराबाद कुलवंत खेजरोलिया - गुजरात टाइटंस। (एएनआई)
इसे भी पढेंः शमी फिर बाहर, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में आकाश दीप और कंबोज शामिल