नागोया में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्टार निशानेबा

Asian Games 2026: मनु भाकर ने शानदार स्कोर के साथ फाइनल में की एंट्री, टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहा भारत

निशानेबाजी में मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन

नागोया: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में क्वालीफाइंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली भाकर ने 579 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ईशा सिंह 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। 

भारत ने निशानेबाजी में जीते पांच पदक

सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं। भारत महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में वियतनाम से पदक से चूक गया। दोनों टीमों के समान 1719 अंक रहे, लेकिन भारत ने 10 अंक पर कम शॉट लगाए थे जिससे उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। भारत ने अभी तक निशानेबाजी में पांच पदक जीते हैं, जिनमें चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून के बाद सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें