फिलाडेल्फिया में खेले गए फीफा विश्व कप मुकाबले में

एम्बाप्पे का जलवा बरकरार, दो गोल दागकर फ्रांस को नॉकआउट में पहुंचाया

FIFA WorldCup 2026

फिलाडेल्फिया,अमेरिका: फिलाडेल्फिया में खेले गए फीफा विश्व कप मुकाबले में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को नॉकआउट चरण में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ फ्रांस ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है।

मेसी के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे एम्बाप्पे

27 वर्षीय एम्बाप्पे अब फीफा विश्व कप में 16 गोल कर चुके हैं। इस आंकड़े के साथ उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी कर ली है। सबसे ज्यादा 18 गोल अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के नाम हैं।

100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में खास उपलब्धि

एम्बाप्पे ने मैच के 14वें मिनट में पहला गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई। यह उनके करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। उनके शानदार शॉट को इराक के गोलकीपर अहमद बासिल रोक नहीं सके।

डिफेंस की गलती का उठाया फायदा

दूसरा गोल एम्बाप्पे ने 54वें मिनट में किया। इराकी खिलाड़ियों की तालमेल की कमी और गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए उन्होंने गेंद को आसानी से गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और फ्रांस की बढ़त दोगुनी कर दी।

डेम्बेले ने भी खोला गोल का खाता

फ्रांस के स्टार खिलाड़ी उस्मान डेम्बेले ने भी 66वें मिनट में गोल दागा। यह उनके विश्व कप करियर का पहला गोल था। डेम्बेले 2018 की विश्व कप विजेता फ्रांसीसी टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इससे पहले वह विश्व कप में गोल नहीं कर पाए थे।

विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी         देश      गोल
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना      18
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी     16
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस     16
रोनाल्डो नाजारियो ब्राजील     15
गर्ड मुलर        पश्चिम जर्मनी 14

यह भी पढ़े: लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी गिरफ्तार