मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीए

मुंबई ने हाई स्कोरिंग मैच में कोलकाता को छह विकेट से हराया

T20 Cricket

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के हाई स्कोरिंग मुकाबले में सबसे बड़ा रन चेज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मैच के हीरो रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन रहे। दोनों ने न सिर्फ अर्धशतक जमाये बल्कि पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी निभाकर विशाल स्कोर वाले मैच को एक तरफा बना दिया।

केकेआर ने खड़ा किया 220 रन का विशाल स्कोर

केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया था। लेकिन जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शतकीय साझेदारियों की सहायता से 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने लगाई सबसे तेज IPL फिफ्टी

रोहित शर्मा ने मैच में अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। इससे पहले उनका सबसे तेज अर्धशतक 25 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में चेन्नई के खिलाफ लगाया था। अब वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। रोहित ने IPL में 50वीं बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 72 स्कोर के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) का नंबर आता है।

14 साल बाद मुंबई ने जीता ओपनिंग मैच

मुंबई इंडियन्स इस जीत के साथ 14 साल बाद IPL में अपना पहला मैच जीतने में सफल रही। टीम ने 2012 में आखिरी बार टूर्नामेंट में ऐसा किया था। तब चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई इंडियंस ने IPL इतिहास का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा करते हुए 224 रन का लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले टीम का दूसरा सबसे बड़ा चेज 219 रन का था, जो उसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2021 में किया था।

रहाणे और रघुवंशी ने खेली शानदार पारी

कोलकाता नाइटराइडर्स ने वानखेड़े स्टेडियम पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 221 रन का लक्ष्य दिया। कोलकाता की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। इन दोनों के अलावा फिन एलन ने 37 और रिंकू सिंह ने 31 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दूल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

रोहित-रिकेल्टन की 148 रन की साझेदारी ने पलटा मैच

जवाब में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में ओपनिंग मैच जीतकर 13 साल का अभिशाप तोड़ दिया। कोलकाता के सामने मुंबई इंडियंस को 221 रन का विशाल लक्ष्य चेज करने की चुनौती थी। लेकिन रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की तूफानी पारी से इसे आसान बना दिया और केवल 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रिकल्टन ने सर्वाधिक 81 जबकि रोहित शर्मा ने 78 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की और कोलकाता के खिलाफ जीत सुनिश्चित कर दी।

रोहित शर्मा ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत ग्रैंड स्टाइल में की है। केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित के बल्ले से 78 रनों की पारी निकली। उन्होंने 38 गेंद पर 205 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौकों के साथ ही 6 छक्के मारे। आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा 1093 रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। रोहित शर्मा ने 11 रन बनाते ही डेविड वॉर्नर को पछाड़कर केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मुकाबले में 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2015 सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस...

https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818