पाकिस्तान सरकार ने T20 विश्व कप को लेकर सोशल मीडिय

भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा पाकिस्तान

Pakistan Boycotts India Match in T20 World Cup

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने "आईसीसी टी20 विश्व कप" में भारत के ख़िलाफ़ अपने मुक़ाबले का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तान सरकार ने T20 विश्व कप को लेकर सोशल मीडिया पर आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट से जारी एक पोस्ट में आधिकारिक रूप से भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि सरकार ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम को श्रीलंका यात्रा की अनुमति दे दी है। लेकिन पाक टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फ़रवरी से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X अकाउंट से जारी एक पोस्ट में कहा गया कि "पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।" बयान में इस फ़ैसले की कोई वजह नहीं बताई गई है।

पाकिस्तान सरकार ने X पर जारी किया बयान

पाकिस्तान सरकार ने "एक्स" पर अपने निर्णय का ऐलान किया है। पाकिस्तान ने "एक्स" पोस्ट में लिखा, "इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फ़रवरी 2026 को भारत के ख़िलाफ़ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।" साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि ‘मेन इन ग्रीन’ 15 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच में नहीं खेलेगी, भले ही यह मुकाबला कोलंबो में तय है।

height=297

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में उठाया कदम

टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान का ड्रामा जारी है। "ईएसपीएन क्रिकइनफो" की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है। लेकिन पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने का निर्णय किया है। पाकिस्तान ने यह कदम बांग्लादेश के समर्थन में उठाया है। पाकिस्तान बीते कुछ समय से बांग्लादेश के समर्थन में बयानबाजी कर रहा था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री से की थी मुलाकात

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया था और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की धमकी दी थी। आईसीसी ने इसको लेकर जब भाव नहीं दिया तो सरकार ने भारत के मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने आईसीसी के फ़ैसले को 'ग़लत' बताया था और इसे डबल स्टैंडर्ड बताया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ मीटिंग के बाद कहा था कि 'प्रधानमंत्री ने सभी ऑप्शन पर विचार करके मामले को सुलझाने का निर्देश दिया है।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/budget-2026-triggers-market-crash-after-fo-tax-hike/131532

बजट 2026 का झटका: F&O पर टैक्स बढ़ते ही शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों में हड़कंप