Denmark Open 2026: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पहले दौर में बाहर, श्रीकांत की जीत
ओडेंस: डेनमार्क ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को भारत की पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पहले दौर में ही बाहर हो गईं, जबकि तन्वी शर्मा और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु एसजेएफ बैंक एरिना में विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर काबिज जर्मनी की यवोन ली से 13-21, 25-23, 21-19 से हार गईं। Olympics.com के अनुसार, ली के खिलाफ चार मुकाबलों में सिंधु की यह पहली हार थी। सिंधु ने पहले गेम में दबदबा बनाते हुए मजबूत शुरुआत की, लेकिन ली ने वापसी करते हुए दूसरा गेम जीत लिया,
पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पहले दौर में बाहर
हालांकि भारतीय खिलाड़ी ने पांच गेम प्वाइंट बचाए। निर्णायक गेम में, सिंधु ने 12-7 और 19-15 की बढ़त बनाने के बाद नियंत्रण हासिल कर लिया था। हालांकि, ली ने निर्णायक छह प्वाइंट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। ली का अगला मुकाबला भारत की तन्वी शर्मा से होगा, जिन्होंने जापान की नात्सुकी निदैरा को कड़े मुकाबले में 21-17, 16-21, 21-19 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। लक्ष्य सेन भी पहले राउंड में ही बाहर हो गए, उन्हें विश्व नंबर 3 और छठी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोउ तिएन-चेन ने 21-18, 13-21, 21-15 से हराया। इस हार के साथ सेन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के अपने पिछले छह टूर्नामेंटों में पांचवीं बार पहले राउंड में ही बाहर हो गए। चोउ के खिलाफ अपने करियर के 10 मुकाबलों में यह उनकी पांचवीं हार थी।
लक्ष्य सेन बाहर, श्रीकांत ने जीता मुकाबला
पहले गेम में सेन कड़ी टक्कर दे रहे थे और 18-15 से आगे थे, लेकिन चोउ ने वापसी करते हुए लगातार छह अंक जीतकर गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की और 11-6 की बढ़त बनाकर गेम को निर्णायक सेट तक पहुंचाया। हालांकि, चोउ ने आखिरी गेम में नियंत्रण हासिल कर लिया और अपनी बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की। पुरुष एकल में भारत के लिए अच्छी खबर आई है, क्योंकि 2017 डेनमार्क ओपन चैंपियन श्रीकांत ने फ्रांस के अर्नॉड मर्कले को 22-20, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। भारत का युगल अभियान बुधवार से शुरू होगा, जिसमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल में और ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला युगल में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
(इनपुट: ANI)
ये भी पढ़ें- हैदराबाद में 81 फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन की अनूठी पहल