राजनांदगांव की महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, उपकप्तानी की मिली जिम्मेदारी
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): शहर की बेटी महक नरवासे का अंडर-19 वूमेन क्रिकेट चैंपियनशिप में हुआ हैं। महक को सिलेक्शन के साथ-साथ ही इंडियन वूमेन टीम का वाइस कैप्टन भी बनाया गया हैं। श्रीलंकाई टीम भारत आ रही है, जिसके लिए महक का सिलेक्शन हुआ हैं। T20 और वनडे मैच का आयोजन भारत के चेन्नई में T20 और पुडुचेरी में वनडे मैच का आयोजन किया जाएगा।
पूरे जिले में खुशी की लहर
राजनांदगांव शहर की कौरिनभाठा में रहने वाली महक का चयन इंडिया वूमेन टीम के लिए हुआ हैं, जिसके बाद पूरे शहर में खुशी का माहौल है। T20 और वनडे मैच खेला जाएगा, जिसमें यह उप कप्तान भी बनाई गई हैं। पूरे जिले में खुशी की लहर हैं।
महक ने परिजनों और कोच को दिया श्रेय
22 जून से सीरीज का आगाज होगा, महक ने इसका श्रेय अपने परिजनों और कोच को दिया है और उसका कहना है कि बचपन से वह क्रिकेट के प्रति मेहनत करते आ रही है और परिवार जनों और कोच के सहयोग से आज इतने यह मुकाम हासिल किया हैं।