अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान यूएई के खिलाफ खेले

राशिद खान बने T20 में 700 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी

Rashid Khan Becomes First Player to Take 700 T20 Wickets

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेले गए अफगानिस्तान के ग्रुप-स्टेज मैच के दौरान 700 T20 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

राशिद खान ने मैच में चार ओवर में 24 रन देकर लिया एक विकेट

राशिद खान ने मैच में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। UAE की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकासान पर 160 बना पाई। 27 वर्षीय अफगानिस्तानी कप्तान ने पहली पारी के 16वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की, जब उन्होंने मुहम्मद अरफान को हिट-विकेट आउट किया। अरफान ने दो गेंदों पर ज़ीरो रन बनाए, इससे पहले वे इस स्टार स्पिनर के खिलाफ रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में आउट हो गए।

राशिद सबसे छोटे प्रारूप में किसी भी अन्य क्रिकेटर से आगे

अफगान स्पिनर सबसे छोटे फॉर्मेट में विकेट लेने के मामले में किसी भी दूसरे क्रिकेटर से काफी आगे हैं। रिटायर्ड वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एक्टिव प्लेयर्स में, सुनील नरेन 613 विकेट के साथ राशिद से पीछे हैं और लिस्ट में ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं। राशिद T20 इंटरनेशनल में भी सबसे ज़्यादा 191 विकेट लेने वाले बॉलर हैं। दूसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड के रिटायर्ड सीमर टिम साउथी (164) हैं, और उनके हमवतन ईश सोढ़ी 162 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सोढ़ी इस टूर्नामेंट में ब्लैक कैप्स का हिस्सा हैं।

अंतिम ओवर में UAE को दी मात

अफ़गानिस्तान ने 161 रन के टारगेट को अंतिम ओवर में पूरा कर पांच विकेट से मैच जीत लिया है। हालांकि अभी भी टीम के लिए अंतिम 8 में जगह बनाने की राहत इनती आसान नजर नहीं आ रही है। आज के मैच में अज़मतुल्लाह उमरज़ई अफ़गानिस्तान के लिए सबसे अच्छे बॉलर रहे। उन्होंने अपने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने भी दो विकेट लिए। अफगानिस्तान का आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच कनाडा के खिलाफ है, जो गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/sanjay-leela-bhansali-and-ketan-mehta-announce-jai-somnath-for-2027/143928

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने की 'जय सोमनाथ' की घोषणा, 2027 में होगी रिलीज़