टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर गौतम गंभीर ने कहा - अभी टारगेट पर नहीं पहुंचे..
Indian Coach Gautam Gambhir : गौतम गंभीर ने कहा कि हमारा ड्रेसिंग रूम हमेशा ट्रांसपेरेंट और ईमानदार रहा है और हम इसे आगे भी ऐसा ही बनाए रखना चाहते हैं. मुझे लगता है कि हम अभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने टारगेट पर नहीं पहुंचे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की.
गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी फिट रहने की अहमियत को समझेंगे. हमारे पास अभी भी तीन महीने हैं, जिनमें हमें अपने टारगेट तक पहुंचना है. उन्होंने ये भी दोहराया कि खिलाड़ियों के कैरेक्टर को परखने के लिए उन्हें कठिन परिस्थितियों में डालना जरूरी है. खिलाड़ियों को मुश्किल हालात में डाल दो, यह उतना ही आसान है. हमने शुभमन गिल के साथ भी ऐसा ही किया था, जब उन्हें टेस्ट कप्तान बनाया गया था.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2026 में होगा. फरवरी - मार्च में भारत और श्रीलंका में टूर्नामेंट आयोजित होगा. टूर्नामेंट में भारतीय टीम टी20 चैंपियन है. ऐसे में भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करेगी. टी20 विश्व कप की तैयारी को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा बयान आया है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल होंगी. 2023 की तरह ही अहमदाबाद में ओपनिंग और फाइनल मैच खेला जाएगा. दो सेमीफाइनल होते हैं. इसमें मुंबई में एक सेमीफाइनल मुकाबला होगा. अगर भारत और पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल में आते हैं तो यह मुकाबला कोलंबों में होगा. सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-attacked-the-election-commission-saying-even-four-days-after/97162
Bihar Assembly Election 2025 : तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और आज 10 नवंबर 4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया. कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है. चुनाव आयोग अब भाजपा का टूल बन चुका है और मर गया है. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और बीजेपी जमकर निशाना साधा है.