Madhya Pradesh : देवास। देश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड

कोच ने रोहिणी कलम को किया प्रताड़ित, इससे परेशान होकर दे दी जान

कोच ने रोहिणी कलम को किया प्रताड़ित, इससे परेशान होकर दे दी जान

Madhya Pradesh : देवास। देश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। देवास की रोहिणी ने कोचों के लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण 26 अक्टूबर को घर में खुदकुशी कर ली थी। अब बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) पुलिस ने बुधवार को मध्य प्रदेश जु-जुत्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया और उपाघ्यक्ष प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों रोहिणी के कोच थे। टीआई अमित सिंह सोलंकी ने बताया, परिजन के बयान, मोबाइल क़ॉल डिटेल और डिजिटल सबूत बताते हैं कि दोनों कोच रोहिणी पर दबाव बना रहे थे। रोहिणी की बहन रोशनी ने बताया कि पुलिस ने समय पर जांच नहीं की, इसलिए हम सीबीआई जांच चाहते हैं। रोहिणी के परिजन का आरोप है कि रोहिणी के कमरे से उसका लैपट़ॉप और पेन ड्राइव गायब है।

परिवार को शक है कि उसमें जरूरी वीडियो, चैट या रिकार्डिंग हो सकते हैं। रोहिणी की बहन रोशनी ने बताया अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद मेरी दीदी बच जाती। हम सीबीआई जांच चाहते हैं। 

रोहिणी कलम के बारे में -

एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद बर्मिघम में आयोजित विश्व खेल में चयन होने वाली भारत की अकेली खिलाड़ी थी। थाईलैंड ओवर ग्रैंड प्रिक्स 2022 में 48 किलो वजन में ब्रान्ज पदक जीता। 8वें एशियाई जु-जुत्सु चैंपियनशिप 2024 में डबल क्लासिक में ब्रॉन्ज जीता।

यह भी पढ़ें :  https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-said-in-bhuj-that-every-single-infiltrator-will-be-thrown/98364