एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर सचिन तेंदुलकर का भावुक पोस्ट, कहा - 'वो मुझसे हमेशा कहते..'
Sachin Tendulkar on Dharmendra Death : सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर धर्मेन्द्र को याद किया. उन्होंने लिखा कि वह अभिनेता, जिसने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से सबका मनोरंजन किया. मैं जब उनसे मिला तो हमारा रिश्ता और भी प्रगाढ़ हो गया. उनकी प्रतिभा असाधारण रूप से रिझाने वाली थी. वो मुझसे हमेशा कहते, तुमको देखकर एक किलो खून बढ़ जाता है.
उन्होंने लिखा कि उनके अंदर एक सहजता थी, जिससे उनके आसपास भी लोग खुद को खास और मूल्यवान समझने लगते थे. उनके निधन पर दिल भारी महसूस हो रहा है. ऐसा लगता है कि जैसे मेरा 10 किलो खून कम हो गया है. आपकी बहुत याद आएगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-on-dharmendra-demise-that-it-is-the-end-of-an-era-in-indian-cinema/98640
Dharmendra Death News : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने कहा कि धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है. वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक ज़बरदस्त एक्टर थे, जिन्होंने अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाई, जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ. धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे.