सेनेगल ने इराक को 5-0 से हराकर फीफा विश्व कप के नॉ

सेनेगल की इराकी टीम को 5-0 से हराकर नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत

Senegal wins with 5-0 Over Iraq

टोरंटो,(कनाडा)। सेनेगल ने शुक्रवार को टोरंटो में इराक को 5-0 से हराकर फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया, जबकि इस हार ने इराक की आगे बढ़ने की संभावनाओं को लगभग समाप्त कर दिया।

चौथे मिनट में पहला गोल

मैच की शुरुआत तेज रही और सेनेगल ने चौथे ही मिनट में गोल कर बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद नौवें मिनट में इराक को बड़ा झटका लगा, जब रेबिन सुलाका को सादियो माने को रोकने के लिए बॉक्स के पास रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम 10 खिलाड़ियों तक सीमित रह गई।

इस्माइला सार ने किया दुसरा गोल

संख्यात्मक बढ़त के बावजूद सेनेगल को पहला हाफ में दूसरा गोल करने के लिए इंतजार करना पड़ा। 56वें मिनट में इस्माइला सार ने गोल कर बढ़त को 2-0 किया, जिसके बाद सेनेगल ने पूरी तरह मैच पर पकड़ बना ली।

सेनेगल की नॉकआउट चरण में पहुंचने की स्थिति मजबूत

इसके बाद पापे गुये ने मैदान पर उतरते ही शानदार शॉट से तीसरा गोल दागा और फिर 71वें मिनट में एक और लंबी दूरी के शॉट से अपना दूसरा गोल किया। 82वें मिनट में इलिमन नदिये ने पांचवां गोल कर सेनेगल की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी। इस जीत के साथ सेनेगल की नॉकआउट चरण में पहुंचने की स्थिति मजबूत हो गई है, और बेहतर गोल अंतर क्वालीफिकेशन की दौड़ में अहम भूमिका निभा सकता है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः प्रमुख न्यासियों के इस्तीफे और 8 लोगों के हिरासत में जाने से राजनीति में मचा बवाल