सिकंदर रजा बने वनडे के नंबर – 1 ऑलराउंडर, इन खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी हुआ बदलाव
जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं. अब 302 रेटिंग प्वॉइंट्स पर पहुंच गए हैं. दरअसल, सिकंदर रजा ने श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. पहले वनडे की बात करें तो 87 गेंदों पर 92 रन बनाए थे, वहीं गेंदबाजी की बात करें तो 48 रन दिए थे और 1 विकेट लिया था. दूसरे वनडे की बात करते हैं तो 55 गेंदों पर 59 रन बनाए थे. इस प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (292 अंक) और अजमतुल्लाह उमरजई (296 अंक) पर पहुंच गए हैं. वनडे ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की टी20 रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है.
नबी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. नबी ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 4 विकेट झटके थे, वहीं अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जदरान ने 12 वें पायदान की छलांग लगाई है. वह 20 वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. आपको बता दें कि बॉलिंग रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों पर आते हैं. कुलदीप यादव तीसरे पायदान पर बरकरार हैं.
रजा ने टेस्ट में 1369 रन बनाए
पाकिस्तान के सियालकोट में 1986 में जन्में सिकंदर रजा जिम्बाव्वे के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले हैं. उनके करियर की बात करें तो 21 टेस्ट और 151 वनडे 109 टी20 मुकाबले खेले हैं. रजा ने टेस्ट में 1369 रन बनाए हैं. 40 विकेट भी झटके हैं. उन्होंने वनडे में 4325 रन बनाने के साथ 93 विकेट लिए हैं, जबकि टी20 में 2487 रन बनाने के साथ 81 विकेट लिए हैं. दिलशान मदुशंका आठ स्थान ऊपर 52वें पर पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में चार विकेट लिए हैं. 31 रेटिंग अंकों की बढ़त के साथ कुल 690 अंक पर पहुंच गए हैं. भारत के शुभमन गिल की बात करें तो नंबर 1 वनडे बल्लेबाज है.