अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार को

दक्षिण अफ्रीका के 187 रनों के जवाब में लड़खड़ाया भारत का टॉप ऑर्डर

South Africa Sets 188 Target for India in ICC T20 World Cup Super-8

अहमदाबाद (गुजरात)। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 187 रन का स्कोर खड़ा किया।

अफ्रीकी पारी की धीमी शुरुआत

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले 7 ओवर में ही 52 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा और चौथे ओवर में बुमराह ने रयान रिकेल्टन का विकेट लिया। हालांकि तीन विकेट जल्दी गंवाने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी को थामा। दोनों ने मिलकर 97 रनों की साझेदारी की और मैच का रुख बदल दिया। 13वें ओवर में शिवम दुबे ने ब्रेविस को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराकर इस जोड़ी को तोड़ा।

मिलर ने 35 गेंदों में ठोके 63 रन

दूसरे छोर पर रुकने का नाम नहीं ले रहे मिलर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट होने से पहले महज 35 गेंदों में 63 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े। 18वें ओवर में अर्शदीप ने मार्को यानसेन को और 19वें ओवर में बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने 20 रन लुटा दिए। ट्रिस्टन स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे और साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा।

शुरुआत में ही लड़खड़ाई भारतीय पारी

188 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए और वापस लौट गए। तीसरे नंबर पर आए तिलक वर्मा भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा का बैट लगातार तीन पारियों के बाद चला लेकिन वे टिक नहीं पाए और 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर भी अपने बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।

13.1 ओवर में  भारत का स्कोर है 82-5

भारतीय पारी को संंभालने की कोशिश कर रहने कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आज कुछ खास नहीं कर पाए और 22 बॉल में 18 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 13.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 82 रन है। शिवम दूबे और हार्दिक पांड्या दोनों 14 गेंद में 16-16 रन बना कर क्रिज पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-major-terrorist-suspects-arrested-in-ied-blast-case/145137

नालागढ़ ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आतंकी मॉड्यूल का हुआ खात्मा