Indian Team : इसी साल भारतीय टीम आयरलैंड के दौरे प

टीम इंडिया के दौरे का ऐलान, आयलैंड के साथ खेलेगी सीरीज

टीम इंडिया के दौरे का ऐलान, आयलैंड के साथ खेलेगी सीरीज

Indian Team : इसी साल भारतीय टीम के नए दौरे का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ जून में टी20 सीरीज खेलेगी. 3 टी 20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. आयरलैंड के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है. हाल ही में पॉल स्टर्लिंग ने आयलैंड कप्तानी छोड़ी है. आयरलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस ग्राहम वेस्ट ने पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पहले ही आयरलैंड की टीम 2028 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई हो चुकी है. 

पॉल स्टर्लिंग ने कप्तानी छोड़ दी है. ऐसे में एक नए कप्तान के पास खुद को अगले 2 साल में साबित करने का मौका है. उन्होंने बताया कि आयलैंड की टीम इसी साल जून से एक नए सफर पर निकल रही है, जब आयरिश टीम भारत के साथ टी20 सीरीज खेलेगी.

बता दें कि IPL 2026 के तुरंत बाद भारत और अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी. भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज के आखिरी मैच की बात करें तो 20 जून को खेला जाएगा.  

तीन बार भारतीय टीम गई है दौरे पर

इसके अलावा भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. यह दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा. ऐसे कयास लग रहे हैं कि आयलैंड के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी. भारतीय टीम ने तीन बार आयलैंड का दौरा किया है. तीनों बार आयरलैंड को उसी के घर पर हराया है. भारत और आयलैंड के बीच 8 टी20 मैच हुए हैं. दोनों टीमें 2024 टी20 विश्व कप में आमने सामने हुई थी. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/raisen-farmer-killed-in-wheat-thresher-accident/150416