Washington Sundar : वॉशिंगटन सुंदर एशिया कप में भा

एशिया कप की टीम में नहीं मिली थी जगह, अब इंग्लैंड में इस टीम के लिए खेलेगा ये खिलाड़ी

इंग्लैंड में इस टीम के लिए खेलेगा ये खिलाड़ी

Washington Sundar : वॉशिंगटन सुंदर एशिया कप में भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं. वहीं वॉशिंगटन सुंदर को एक बड़ा मौका मिला है. सुंदर इंग्लैंड की मशहूर काउंटी टीम हैम्पशायर से खेलते नजर आएंगे. हैम्पशायर टीम में शामिल हुए हैं. 2025 के चैम्पियनशिप के आखिरी दो मैचों में दिखाई देंगे. 

इंग्लिश काउंटी क्लब ने गुरुवार को यह जानकारी दी. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को सॉमरसेट और सरे के खिलाफ मैच खेलना है. वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड खिलाफ खेले गए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. 

हैम्पशायर क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि स्वागत है वॉशी...भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हमारे अंतिम दो काउंटी चैम्प‍ियनश‍िप मैच खेलने के लिए टीम में शामिल होंगे. हैम्पशायर के क्रिकेट डायरेक्टर ने कहा कि सुंदर ने इस समर में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए जोरदार पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. 

'अहम भूमिका निभाएंगे'

व्हाइट ने कहा, हम बहुत खुश हैं कि सुंदर को काउंटी चैम्प‍ियनश‍िप के लिए हमारी टीम में लाए, उन्होंने इस गर्मी में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार सीरीज खेली थी और अब सॉमरसेट और सरे के खिलाफ आने वाले दो बड़े मैचों में वह अहम भूमिका निभाएंगे. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/cb858253/b39acd6b/breakingdetails/chief-justice-to-interim-pm-kp-oli-statement-against-india-46478