फीला वर्ल्ड कप 2026 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आग

मेक्सिको में फीफा विश्व कप 2026 की रंगारंग शुरुआत, ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा का जोरदार परफॉर्मेंस

FIFA World Cup 2026: फीला वर्ल्ड कप 2026 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हो गया। मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत एक शानदार डांस और थिएट्रिकल परफॉर्मेंस के साथ हुई। ओपेनिंग सेरेमनी में मैक्सिकन पॉप बैंड 'माना' के परफॉर्मेस ने देख कर दर्शकों में जोश भर दिया। 

शकीरा ने 'डाई डाई...' के अपने परफॉरमेंस से लूटी महफिल

इसके बाद कोलंबियाई सिंगर  जे बाल्विन ने भी अपने गाने गाए। कोलंबियाई सिंगर और डांसर शकीरा ने 'डाई डाई...' के अपने परफॉरमेंस से महफिल लूट ली। ये गाना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल गानों में से एक है।

नाइजीरियाई सिंगर ने दिया शकीरा का साथ

शकीरा के साथ मिलकर नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय जोरदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। ओपनिंग सरेमनी में शकीरा के साथ परफॉर्म करने वालों में एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अज़ुलेस, माना और टायला शामिल थे। 

ओपनिंग सेरेमनी में जमकर की गई आतिशबाजी

शकीरा की परफॉर्मेंस खत्म होते ही 2026 वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग सेरेमनी के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। स्टेडियम में स्मोक बॉम्ब छोड़े गए। लाल, सफेद और हरे रंग का धुएं का गुबार हवा में फैल गया, जो मेक्सिको के झंडे के रंगों को दर्शाता है। 70 हजार से अधिक क्षमता वाले इस स्टेडियम में दर्शकों को पहले कभी ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला था।

प्राइज मनी करोड़ों के पार, कौन कितने का हिस्सेदार!

फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाला मालामाल हो जाएगा। चैंपियन होने वाली टीम को कुल 429 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि, रनर-अप टीम को 283 करोड़ रुपये मिलेंगे। आखिरी पायदान पर रहने वाली टीम को भी 77 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी।

रैंक                                   प्राइज मनी

चैंपियन.............................429 करोड़ रुपये  रनर-अप............................283 करोड़ रुपये तीसरा स्थान........................249 करोड़ रुपये चौथा स्थान..........................232 करोड़ रुपये  5वें-8वें स्थान.......................163 करोड़ रुपये  9वें-16वें स्थान......................129 करोड़ रुपये  17वें-32वें स्थान....................94 करोड़ रुपये  33वें-48वें स्थान....................77 करोड़ रुपये