विंबलडन में नोस्कोवा और कोस्त्युक ने रचा इतिहास, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं
लंदन। चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने बुधवार को विंबलडन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। 21 वर्षीय नोस्कोवा टूर्नामेंट के इतिहास में लंदन में पहली बार महिला एकल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। नौवीं वरीयता प्राप्त नोस्कोवा ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बेल्जियम की एलिस मर्टेंस को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। विंबलडन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वह 2010 में पेट्रा क्वितोवा के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली चेक खिलाड़ी बनी हैं।
विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा की उपलब्धियों से प्रेरित
मर्टेंस के खिलाफ जीत के बाद नोस्कोवा ने कहा कि वह दो बार की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा की उपलब्धियों से प्रेरित हैं और उनके नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह टूर्नामेंट में आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगी। वहीं, यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने भी शानदार जीत दर्ज करते हुए पहली बार विंबलडन महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 12वीं वरीयता प्राप्त कोस्त्युक ने 2024 की फाइनलिस्ट जैस्मीन पाओलिनी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।
विंबलडन महिला सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चेक खिलाड़ियों की संख्या आठ
कोस्त्युक की इस जीत के साथ 2000 के बाद विंबलडन महिला सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चेक खिलाड़ियों की संख्या आठ हो गई है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है। मैच के बाद कोस्त्युक ने बताया कि टूर्नामेंट के दबाव को कम करने के लिए उन्होंने मुकाबले से एक दिन पहले सेंटर कोर्ट का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि उस ऐतिहासिक कोर्ट पर कदम रखना उनके लिए बेहद भावुक अनुभव था।
नौ साल पहले दर्शक के रूप में आई थींः लिंडा नोस्कोवा
उन्होंने बताया, कि नौ साल पहले वह दर्शक के रूप में सेंटर कोर्ट पर महान खिलाड़ी रोजर फेडरर का मैच देखने आई थीं और अब एक खिलाड़ी के रूप में उसी कोर्ट पर जीत हासिल करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। कोस्त्युक ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल कोर्ट पर उतरकर खेल का आनंद लेना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था। उन्होंने दर्शकों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विंबलडन के माहौल में खेलना हमेशा विशेष अनुभव होता है। (ANI)
यह भी पढ़ेंः ईरान ने अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का आरोप लगाया, ट्रंप पर तीखा हमला