हथगांव थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पट्टीशा

एक लाख का इनामी गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, चार साथी गिरफ्तार

₹1 Lakh Bounty Cow Smuggler Injured in Encounter, 4 Arrested

फतेहपुर {उत्तर प्रदेश}। हथगांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव के पास धोबी तालाब किनारे स्थित एक बाग में 7/8 सितंबर की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत पांच अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

इनामी हिस्ट्रीशीटर रियाज कुरैशी घायल

पुलिस के अनुसार, थाना हथगांव में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 148/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित एक लाख रुपये का इनामी और हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त रियाज कुरैशी पुत्र जमील कुरैशी निवासी पट्टीशाह, थाना हथगांव पुलिस मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके साथी इसरार कुरैशी पुत्र जमील कुरैशी निवासी पट्टीशाह, उम्र करीब 27 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा गया।

भाग रहे तीन अन्य बदमाश भी गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान मौके से भागने का प्रयास कर रहे तीन अन्य अभियुक्तों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शंकर साहू पुत्र कल्लू निवासी पट्टीशाह, उम्र 22 वर्ष, रेहान उर्फ छोटू पुत्र इस्माइल निवासी मोहल्ला बाकरगंज, थाना कोतवाली फतेहपुर, उम्र करीब 35 वर्ष तथा हनीफ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी पीरनपुर, थाना कोतवाली फतेहपुर, उम्र करीब 38 वर्ष शामिल हैं।

तमंचे, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार और घायल अभियुक्तों के कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल, एक लोहे का चापड़, दो लोहे के चाकू, लकड़ी का चौकोर ठीहा, पीले रंग की त्रिपाल, तीन रस्सियां/डोरियां, काली प्लास्टिक पॉलीथीन का पैकेट तथा एक जीवित गोवंश बरामद किया है।

रियाज पर 33 से अधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रियाज कुरैशी के खिलाफ फतेहपुर जनपद के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 33 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं घायल अभियुक्त इसरार कुरैशी के विरुद्ध भी विभिन्न थानों और अन्य जनपदों में 15 से अधिक अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। हथगांव पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़: रीवा के सबसे बड़े अस्पताल में फिर विवाद, मृत महिला के शरीर में कीड़े मिलने के आरोप से मचा हड़कंप