वाड्रफनगर तहसील न्यायालय परिसर में जमीन संबंधी माम

न्यायालय परिसर में मारपीट करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 अब भी फरार

10 Arrested After Court Complex Clash in Wadrafnagar

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। वाड्रफनगर तहसील न्यायालय परिसर में जमीन संबंधी मामले की सुनवाई के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल 8 अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में भड़का विवाद

जानकारी के अनुसार, बीते दिन न्यायालय परिसर में जमीन विवाद से जुड़े प्रकरण की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने न्यायालय परिसर के भीतर ही मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान पक्षकार के अधिवक्ता के साथ भी हाथापाई किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 224, 190, 191(2), 112, 132 एवं 194 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की इस घटना ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/mineral-transport-halted-amid-security-crisis-in-balochistan/206595

बलूचिस्तान में जबरन वसूली और असुरक्षा के बीच खनिज परिवहन ठप