गरोठ में दूषित आइसक्रीम खाने से 9 बच्चों समेत 10 बीमार, दो की हालत गंभीर
मंदसौर (मध्य प्रदेश)। जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ गरोठ तहसील में दूषित आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार और आस-पास के 10 लोग बीमार पड़ गए हैं। बीमारों में एक महिला और 9 बच्चे शामिल हैं। इसमें दो बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
आइसक्रीम खाने के कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ी
जानकारी के अनुसार, गरोठ तहसील के प्रभावित लोगों ने स्थानीय स्तर पर बेची जा रही आइसक्रीम का सेवन किया था। इसके कुछ ही समय बाद, सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। मरीजों में लगातार उल्टी और दस्त होना, मुंह से झाग आना जैसे लक्ष्ण सामने आये।
अस्पताल में किया गया भर्ती
तबीयत बिगड़ने पर सभी 10 प्रभावितों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बीमारों में 9 बच्चे और 1 महिला शामिल हैं। दो बच्चों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया गया है।
दुषित आइसक्रीम मुख्य कारण
प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दूषित आइसक्रीम (Food Poisoning) को ही इस बीमारी का मुख्य कारण बताया है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि आइसक्रीम कहाँ से आई थी और क्या इसमें किसी हानिकारक पदार्थ का उपयोग किया गया था।