मीरजापुर में 10 माह के बच्चे से दुष्कर्म का आरोप, इलाज के बाद परिजन देंगे पुलिस को तहरीर
मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। दस माह के एक दूधमुंहे बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में परिजन ने पुलिस को तहरीर देने से पहले बच्चे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। जहां पर इलाज चल रहा है। बच्चे को गहरा घाव हो गया है।
शाम तक थाने में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा
पिता ने बताया कि स्थिति नाजुक होने पर पहुंचे हैं लेकिन दवा इलाज शुरू हो गया है। चिकित्सक ने भरोसा दिया है की 3-4 दिन में स्थित सामान्य होगी। पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि रविवार को देर शाम तक थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया जाएगा।
बच्चे को नदी किनारे ले जाकर किया अप्राकृतिक कृत्य
लहंगपुर चौकी क्षेत्र में स्थित एक गांव में दयाशंकर यादव की पत्नी अपने दस माह के दूधमुंहे बच्चे के साथ सोई हुई थी। शनिवार की रात दयाशंकर का चचेरा भाई 22 वर्षीय बाली मां के पास सो रहे बच्चे को गोद में उठा लिया और घर से दूर नदी के किनारे ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा।
बच्चे का उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए परिजन
उस समय नदी के पास कुछ ग्रामीण टुल्लू पंप चला कर धान की नर्सरी की सिंचाई कर रहे थे। देखा की मोबाइल टार्च जल रही है और एक युवक बच्चे के पास मौजूद हैं और बच्चा जोर जोर से रो रहा है। ग्रामीण दयाशंकर के घर पहुंचे और इसकी जानकारी दिए। लोगों को आते देख बहसी युवक ने बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गया। बच्चे की हालत देख परिजन घबरा गए, बच्चे के निजी अंगों से खून बह रहा था। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर चले गए।
बच्चे का इलाज निजी अस्पताल में जारी
इस संबंध में पीड़ित बच्चे के पिता दयाशंकर यादव ने बताया कि बच्चे का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। रविवार को देर शाम तक थाने में बहसी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी जाएगी। ग्राम प्रधान प्रशासक सुरेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढे़ं: बहराइच में बाइक न मिलने से नाराज 19 वर्षीय युवक ने जंगल में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस