उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र न

फेफना में जज की बताई जा रही कार की टक्कर से 10 वर्षीय मासूम की मौत, जमकर हुआ हंगामा

10-Year-Old Killed in Ballia Road Accident, Villagers Protest

बलिया (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र न्यायाधीश की अनियंत्रित कार की टक्कर से घायल 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एकौनी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मासूम की जान चली गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया।

तेज रफ्तार बलेनो कार की टक्कर से मासूम की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, भोला तुरहा का 10 वर्षीय पुत्र अंकित तुरहा सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक अनियंत्रित बोलेनो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल बालक को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए और पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया।

चालक हिरासत में और भारी पुलिस बल तैनात

परिजनों ने आरोप लगाया कि कार एक न्यायाधीश (जज) की है जिसपर वाराणसी का नम्बर है। पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, कार सवार जज मौके पर ही मौजूद बताए जा रहे हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन

पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

यह भी पढ़ें: राजनांदगांव में ओडिशा से अवैध रूप से लाई जा रही खाद से भरा ट्रक जब्त