भिंड में 12 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार
भिंड (मध्य प्रदेश)। देहात थाना पुलिस ने 12 वर्षों से लगातार पहचान छिपाकर फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी स्थायी वारंटी को सुभाष तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2013 में थाना देहात में अपराध क्रमांक 286/2013, धारा 279, 337, 338 भादवि के तहत मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थायी वारंट जारी किया गया था।
पिछले 12 सालों से पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी
आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले 12 सालों से लगातार ठिकाने बदलकर और पहचान छिपाकर रह रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सतत निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते आरोपी को सुभाष तिराहा, भिंड से गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
सराहनीय टीम
कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि धर्म सिंह तोमर, प्रआर नीरज सिंह, आर. भूपेन्द्र तोमर, सुमित शर्मा, अतुल पाण्डेय, अवधेश चौहान, फिरोज खान, दीपक जादौन एवं आदित्य चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ेंः सरकारी वादों से निराश ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर बनाया बांस का अस्थायी पुल