बूंदी में 100 किलो 79 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद, 10 लाख की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बूंदी (राजस्थान)। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिण्डोली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो 79 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। जिसमें मार्केट कीमत 10 लाख रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद मादक पदार्थ की अवैध बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
शुल्क वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत और वृत्ताधिकारी अजीत मेघवंशी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अकलोर स्थित एक बाड़े में भारी मात्रा में डोडा चूरा छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर हिण्डोली थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से दबिश दी। तलाशी के दौरान कच्चे मकान से आठ कट्टों में भरा हुआ 100 किलो 79 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। मौके से प्रहलाद गुर्जर (48) निवासी अकलोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना हिण्डोली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
चार मांगों के साथ पुरानी शुल्क दर बहाल करने की मांग
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से डोडा चूरा के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद खेप जिले में खपाई जानी थी या इसे अन्य जिलों में भेजने की तैयारी थी।कार्रवाई में हिण्डोली थाना प्रभारी अरविन्द भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा डीएसटी प्रभारी बहादुर सिंह सहित विशेष टीम की अहम भूमिका रही।
फैसला वापस नहीं लेने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजगढ़ में ज्ञापन सौंपकर फैसला वापस लेने की मांग