रीवा में होंडा सिटी कार से 11 पेटी अवैध कोरेक्स सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
रीवा (मध्य प्रदेश)। जिले में अवैध नशीली कप सिरफ़ की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ सोहागी थाना पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। देर रात चलाए गए एक गुप्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में अवैध नशीली कोरेक्स सिरप बरामद करते हुए तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
देर रात आरटीओ चेकपोस्ट पर बिछाया जाल
थाना सोहागी प्रभारी कमलेश साहू पल को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार से नशीली सिरप की बड़ी खेप रीवा सीमा में प्रवेश करने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच आरटीओ चेकपोस्ट और टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।
होंडा सिटी कार से 11 पेटी अवैध कोरेक्स सिरप बरामद
इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही संदिग्ध होंडा सिटी कार को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। कार के अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। कार की डिग्गी और सीटों के नीचे छुपाकर रखी गई 11 पेटी अवैध कोरेक्स सिरप बरामद की गई।
पूछताछ में उगले राज, पूरे नेटवर्क पर कसा शिकंजा
पुलिस ने मौके से ही कार चालक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ के सामने तस्कर टूट गया और उसने नशे के इस काले कारोबार से जुड़े अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा कर दिया।
3 आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
कार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौथा मुख्य तस्कर भी चढ़ा हत्थे: मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए सोहागी पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: झालावाड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.47 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार