छत्तीसगढ़ में बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में

बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला: IED धमाकों में 11 जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट

फाइल फोटो

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में रविवार को कई IED धमाकों में कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बीजापुर पुलिस के अनुसार, सभी घायल जवानों को निकालकर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों में DRG और कोबरा बटालियन के जवान शामिल

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में 10 जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान हैं वहीं एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन का जवान है। उन्होंने बताया कि कोबरा बटालियन के एक और डीआरजी के दो जवानों को पैर में चोट लगी है। वहीं, तीन अन्य जवानों को आंखों में छर्रे लगे हैं।

हालिया मुठभेड़ में मारे गए थे 6 नक्सली

बता दें कि बीते 18 जनवरी को बस्तर रेंज के बीजापुर जिले में एक मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे। IG बस्तर रेंज, पी सुंदरराज ने बताया कि 17-18 जनवरी को हुई मुठभेड़ के बाद छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। दो AK-47 राइफल, एक INSAS राइफल, दो .303 राइफल और एक BGL लॉन्चर जब्त किया गया। इन नक्सलियों पर कुल 27 लाख रुपये का इनाम था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/udhayanidhi-stalin-slams-centre-over-hindi-imposition/130614

उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- हिन्दी कई मातृभाषाओं को निगल जाती है