बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में छत पर पतंग उड़ा रहा

बिजनौर: छत पर पतंग उड़ा रहे 11 वर्षीय बच्चे की हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आने से हालत गंभीर

बिजली के ताड़ में लटका पतंग

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मुगलुशाह निवासी हमराज़ सैफी का 11 वर्षीय पुत्र जावेद सैफी अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था । इसी दौरान बालक की पतंग छत के करीब से गुज़र रही 1100 की लाइन में अटक गई।

छत पर रखे लोहे के पाइप से पतंग उतरने के क्रम मे लगा करंट

बता दें, बालक ने छत पर रखा लोहे का पाइप उठाया और पतंग निकालने लगा तभी तेज आवाज से बच्चा दूर जा गिरा। बालक की आवाज सुन माता पिता छत पर दौड़े जहां बच्चे की हालत देख परिजनों ने चीख पुकार मच गई। साथ ही मोहल्लेवासी भी दौड़कर छत पर पहुंचे जहां बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर

बता दें परिजनों ने तत्काल ही बालक को नगर के हरिद्वार रोड स्थित पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां बालक की हालत चिंताजनक देखते हुए लाइफ लाइन हॉस्पिटल भी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने बालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है, कि बालक अंदर से काफी झुलस चुका था। जिससे उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नेफ्त्ची के खिलाफ दागा 981वां गोल, राष्ट्रीय शिविर छोड़ने पर होगी कार्यवाई