कोलकाता। कूचबिहार के दिनहाटा में पत्थर काटने की फै

ग्यारह हजार वोल्ट की तार गिरने से पांच मजदूरों की मौत

Koochbihar Accident

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पत्थर काटने के एक कारखाने में काम के दौरान मिक्सर मशीन पर 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार गिरने से वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

काम के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मजदूर रोज की तरह फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार मिक्सर मशीन पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया और मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मृतकों की पहचान

दिनहाटा पुलिस के अनुसार इस हादसे में मुकुल वर्मा, राजू सेन, मिथुन पाल, सुमन और संजय वर्मन की जान चली गई। इनमें से तीन मजदूर भेटागुड़ी इलाके के रहने वाले थे, जबकि दो मजदूर ओकराबाड़ी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

इलाके में शोक का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा लापरवाही से हुआ या यह महज एक दुर्घटना थी, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: संजू सैमसन की जिम्मेदार पारी से भारत सेमीफाइनल में

https://www.primenewsnetwork.in/sports/sanju-samson-guides-india-to-semis-2026/146692