झालावाड़ में करंट लगने से 13 मवेशियों की दर्दनाक म

करंट से 13 मवेशियों की दर्दनाक मौत; गांव में मची अफरा-तफरी

13 cattle die a tragic death due to electrocution

झालावाड़ (राजस्थान): जिले के पनवाड़ थाना क्षेत्र के चलेट गांव में बारिश के दौरान पातालेश्वर महादेव मंदिर के समीप लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगते ही 11 केवी विद्युत लाइन का करंट आधा दर्जन से अधिक मकानों में फैल गया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

 बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

गनीमत रही कि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया, लेकिन करंट फैलने से 13 मवेशियों और एक कुत्ते की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए आक्रोश जताया।

ट्रांसफार्मर और विद्युत व्यवस्था की देखरेख नहीं होने से हुआ हादसा

ग्रामीणों का आरोप है, कि ट्रांसफार्मर और विद्युत व्यवस्था की समय पर देखरेख नहीं होने से यह गंभीर हादसा हुआ। पीड़ित किसानों ने मृत मवेशियों के लिए उचित मुआवजा देने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में लंबे समय तक दहशत माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ेंः बरमान के जंगल में फंदे पर मिला पत्रकार का शव, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस