धार्मिक शहर उज्जैन से एक चौंकाने वाला मामला सामने

उज्जैन में 13 साल की नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, परिजन मौन

13-Year-Old Minor Gives Birth to Dead Baby in Ujjain

उज्जैन। धार्मिक शहर उज्जैन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मात्र 13 वर्ष की एक नाबालिग बच्ची मां बन गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती इस 13 वर्षीय बालिका ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है।

पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे परिजन

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्ची के परिवार वाले इस घटना को लेकर पूरी तरह चुप हैं। वे पुलिस को किसी भी तरह की जानकारी देने या सहयोग करने से बच रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भविष्य की जांच और आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मृत बच्चे का डीएनए (DNA) सुरक्षित कर लिया है।

मामला पॉस्को कानून के तहत

पीड़िता नाबालिग है, इसलिए यह मामला सीधे तौर पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की श्रेणी में आता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है। इस बीच परिजनों की चुप्पी संकेत दे रही है कि शायद उन्हें किसी बात का डर है या फिर मामला उनके किसी करीबी से जुड़ा हो सकता है।

डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की तलाश होगी

ऐसी घटनाओं में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना कानूनी रूप से अनिवार्य है। पुलिस फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट्स और डीएनए के आधार पर अपराधी तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-leader-hanumant-singh-thakur-dies-after-alleged-ambulance-negligence/147276

अस्पताल पहुंचते समय एंबुलेंस में स्ट्रेचर से गिरे भाजपा नेता, इलाज के दौरान मौत