नालंदा के मिडिल स्कूल परासी में मिड-डे मील खाने के

नालंदा के स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 14 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

14 Children Fall Ill After Mid-Day Meal at Nalanda School

नालंदा (बिहार)। जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल परासी में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पेट दर्द की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों की मेडिकल जांच की। उन्होंने बताया कि भोजन करने के बाद बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी। सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

स्कूल पहुंची प्रशासन की टीम, खाने के सैंपल की होगी जांच

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम भी स्कूल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजन के सैंपल की जांच और अन्य पहलुओं की पड़ताल के बाद ही बच्चों के बीमार होने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक तौर पर चर्चा है कि खाना बनाने के दौरान नमक की जगह गलती से कुछ अन्य सामग्री डाल दी गई थी, जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़े:   इटावा में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम