छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में सुरक्षा बलो

बीजापुर और सुकमा में अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए 14 माओवादी

14 Maoists killed in separate encounters in Bijapur and Sukma

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 14 माओवादियों मार गिराया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पी. सुंदरराज ने शनिवार जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच कई मुठभेड़ें हुईं।

मुठभेड़ के बाद इलाके में चला सर्च ऑपरेशन

पी. सुंदरराज ने कहा कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। इस दौरान बीजापुर जिले से दो माओवादियों के शव और सुकमा जिले से 12 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। कुल 14 शव मिले हैं। मुठभेड़ स्थल से एके-47 और इंसास राइफल समेत बड़ी संख्या में अलग-अलग श्रेणी के हथियार भी बरामद किए गए हैं।

वर्ष 2025 में बस्तर रेंज में माओवादी नेतृत्व हुआ कमजोर

इससे पहले जारी एक बयान में कहा गया कि छत्तीसगढ़ का बस्तर रेंज वर्ष 2025 में सुरक्षा, शांति, जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति के साथ एक ऐतिहासिक और निर्णायक वर्ष साबित हुआ है। सटीक और प्रभावी माओवादी विरोधी अभियानों के जरिए शीर्ष माओवादी नेतृत्व को कमजोर किया गया, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए और वरिष्ठ माओवादी कैडरों का सुरक्षित आत्मसमर्पण कराया गया। इन कदमों से क्षेत्र में स्थायी शांति की मजबूत नींव पड़ी है।

बयान में यह भी कहा गया कि 2025 में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का बस्तर रेंज में विकास और जनकल्याण पर साफ और सकारात्मक असर पड़ा है। सड़कों, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और दूर-दराज के इलाकों तक सरकारी कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ayodhyas-mining-inspector-pathak-chandrashekhar-ramanuj-suspended/103498

अयोध्या के खनन निरीक्षक पाठक चन्द्रशेखर रामानुज निलंबित